जय मां काली सेवा समिति की बैठक का आयोजनः चैत्र नवरात्रि तैयारियां को लेकर जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा चोपन सोनभद्र/आगामी 9 अप्रैल...
जय मां काली सेवा समिति की बैठक का आयोजनः चैत्र नवरात्रि तैयारियां को लेकर
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
चोपन सोनभद्र/आगामी 9 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर चोपन नगर के बाजार स्थित जय मां काली सेवा मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अध्यक्ष हीरालाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समिति एवं गणमान्य नागरिकों ने इस वर्ष नवरात्रि पर्व बड़े ही जोर शोर से मनाने निर्णय लिया है। वही प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाष्टमी पावन अवसर पर विशाल भंडारा महाआरती किया जाएगी।
अष्टमी को मंदिर समिति द्वारा विशेष पुष्प लडिय़ों से सजाया जाएगा। ऐसी स्थिति में समस्त श्रद्धालुओं में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। बैठक में विगत कार्यक्रमों के आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने प्रस्तुत किया वही आगामी चैत्र नवरात्रि के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। नवरात्रि में नौ दिन मां को लगने वाली भोग, कलश स्थापना एव नवमी के विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक राजेश गोस्वामी तथा सुरेश जायसवाल एव श्यामसुंदर मिश्रा को सह संयोजक सर्व सम्मति से बनाया गया। बैठक का संचालन संजय जैन ने पिछले वर्ष सकुशल विसर्जन सम्पन्न करवाने के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति जनपद में जय मां काली सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया जाएगा। जय मां काली सेवा समितियों से समन्वय बनाकर आगामी मां काली प्रतिमाओं की स्थापना, पूजन व सकुशल विसर्जन के लिए कटिबद्ध है। नगर के समन्वय से मां काली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।




No comments