शिवपुरी में पहली बार हुआ एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 * शॉर्ट फिल्म ए लोन्ग नाइट (मुंबई )को बेस्ट फिल्म ओर बेस्ट अभिनय के लिए ऐक्ट्रे...
शिवपुरी में पहली बार हुआ एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025
* शॉर्ट फिल्म ए लोन्ग नाइट (मुंबई )को बेस्ट फिल्म ओर बेस्ट अभिनय के लिए ऐक्ट्रेस तान्वी जाधव, ऐक्टर कमाल को अवार्ड मिला* वह बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए भूमि सिंघल को अवॉर्ड मिला
*53 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ*
*सभी फिल्मकारों का सम्मान हुआ*
*शिवपुरी जिले के पर्यटन स्थलों पर शूटिंग करेंगें फिल्मकार*
शिवपुरी ।मध्य प्रदेश में मध्य मै स्थित पुरातात्विक,प्राकृतिक- पर्यावरण नगरी शिवपुरी में पहली बार नेशनल शॉर्ट फिल्मों का एम.पी.शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन फिल्मकार मंच,स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन,एस.के.एफ.प्रोडेक्शन, श्रीगणेश देवा फिल्म्स, सहकारी पर्यटन संघ, शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा विगत 24 एवं 25 दिसम्बर को शिवपुरी पब्लिक स्कूल फतेहपुर रोड शिवपुरी के विशाल प्रांगण में आयोजित किया गया.
24 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे मुख्यातिथि सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, प्रख्यात फिल्मकार शशिकांत सक्सेना (भोपाल), एवं फेस्टिवल की स्टार गेस्ट फिल्म लेखक, निर्माता, निर्देशक सोनिया ए गुप्ता (मुंबई), सहकारी पर्यटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर,जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजावत ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की दीप प्रज्ज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया.इसके उपरांत मुख्यातिथियों का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया.
स्वागत भाषण चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल अशोक ठाकुर ने दिया, समस्त अतिथियो ने उद्वोधन दिया,सचालन फिल्मकार मंच के अध्यक्ष डा.भूपेन्द्र विकल ने किया,आभार स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन से जुड़े एस. के.एफ.प्रोडक्शन के निर्माता, निर्देशक, पत्रकार साहिल खान ने व्यक्त किया.इसके उपरांत फिल्मकार मंच के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह राठौड़ के संचालक में विशाल स्क्रीन पर शाट फिल्म अभिमुख निर्देशक इकबाल अली(मुबंई )का प्रदर्शन किया गया,शाट फिल्म देवता निर्देशक आमिल खान (ग्वालियर),फिल्म आईना निर्देशक जितेन्द्र भारद्वाज (ग्वालियर), फीमेल डाग निर्देशक बी.के.सुभाष(केरला.), पिंड निर्देशक फिरोज़ दविस (भोपाल), कर्तव्य निर्देशक गगनजनोरिया( ग्वालियर),
द फस्ट चाइल्ड निर्देशक मोहित उद्दीन(भोपाल),एक कदम निर्देशक पी.पप्पू जोशी,कोई देख रहा है निर्देशक माही जोशी(भोपाल), शौर्य निर्देशक डा.प्रभात पांडेय (भोपाल),16 अगस्त निर्देशक राजा डाडे (दतिया), मोबाइल की लत निर्देशक रविराजवीर भारती(बेतूल), वेदना निर्देशक ब्रजेश अग्निहोत्री (शिवपुरी), पिज्जा ओ प्लेचेट निर्देशक भगवान चटर्जी (कलकत्ता), हमारी कालोनी हमारा है परिवार निर्देशक हरीराम कहार (),व्हटस नेक्स्ट निर्देशक शुभम पांडेय (भोपाल),चाचा चालबाज जे.के.तवर (नई दिल्ली), रिश्ता निर्देशक अर्जुन दुबे, (शिवपुरी) तस्वीर निर्देशक गंगा प्रसाद कुशवाहा (शिवपुरी),सेली निर्देशक अशफाक खान(शिवपुरी),टूटा चश्मा निर्देशक अमान खान(शिवपुरी) आदि,का प्रदर्शन किया गया. संध्या 6बजे से शाट फिल्मों के फिल्मकारों को स्टार गेस्ट सोनिया ए गुप्ता (मुंबई), प्रदेश अध्यक्ष सहकारी पर्यटन संघ अरविंद सिंह तोमर, समाजसेवी राजेश दुबे "भोला महाराज" (करैरा) मोहित अग्रवाल,अवधेश शिवहरे ने प्रमाणपत्र, अवार्ड प्रदान किये.
25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता केशव सिंह तोमर, वरिष्ठ चिकित्सक डा.भगवत बंसल,राजेश पुरी स्टार गेस्ट सोनिया ए गुप्ता (मुंबई)ने मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की दीप प्रज्वलित किया.स्वागत भाषण फेस्टिवल के प्रायोजक चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल अशोक ठाकुर ने दिया और सभी मुख्यातिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया, संचालन डा.भूपेन्द्र विकल ने एवं आभार व्यक्त साहिल खान ने किया.इसके उपरांत फिल्मकार मंच के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह राठौड़ के संचालक में शाट फिल्म ए लोन्ग नाइट निर्देशक सोनिया ए गुप्ता (मुंबई),आठवां फेरा निर्देशक शशिकांत सक्सेना (भोपाल),लव माय ज़िन्दगी निर्देशक डी.चन्द्रा(मुंबई), एहसास निर्देशक मृत्युंजय टैकवार(भोपाल), मंडेला इफेक्ट निर्देशक कपिल मैथिल(उज्जैन), मुक्ति देवराज जोशी (भोपाल), प्रताड़ना निर्देशक दिवाकर शर्मा (शिवपुरी), अधूरा हवन निर्देशक आदित्य प्रताप सिंह राठौड़ (ग्वालियर), अजनबी निर्देशक त्रिलोचन जोशी (शिवपुरी), थ्री लेयर केक निर्देशक देबजीत सरकार (भोपाल), कमरा नं.17 निद्रेशक देव श्रीवास्तव (दतिया),भान्ड निर्देशक मुकेश अग्निहोत्री (मुंबई), गर्लफ्रेंड एंड ब्वॉयफ्रेंड निर्देशक महेश सिंह (आगरा),सपने कुछ ख्वाब निर्देशक नमन जैन(भोपाल), बंधन निर्देशक राजेश पाल(ग्वालियर, मुंबई ), इश्हतिहा हंगरिन्ग निर्देशक मोहम्मद जाहिद हुसैन (रांची), मई विष, निर्देशक बाबा(भोपाल), आर्यन निर्देशन दिलशेर दिल(दतिया ), गुना भाग, निर्देशक आदित्य आशुतोष यादव (ग्वालियर)
इत्यादि 53 शाट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया.
संध्या 6.30बजे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्थित विशाल मंच पर फिल्मकारों का सम्मान समारोह रखा गया.
वरिष्ठ भाजपा नेता अमिताभ सिंह हर्षी दीवान साहब के मुख्यातिथि, वरिष्ठ फिल्मकार शशिकांत सक्सेना (भोपाल),स्टार गेस्ट प्रख्यात फिल्म निर्माता निर्देशक सोनिया ए गुप्ता, अभिनेत्री तन्वी जाधव, अभिनेता कमाल (मुंबई)के विशिष्ट आतिथ्य की उपस्थिति में फिल्मकार सम्मान आयोजित किया गया.अतिथियो स्वागत पुष्प हार पहनाकर चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल अशोक ठाकुर, फिल्मकार मंच के अध्यक्ष डा.भूपेन्द्र विकल, उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह राठौड़,स्टैंप टू ग्रोथ फाउंडेशन एवं एस.के.एफ.प्रोडेक्शन के निर्माता, निर्देशक साहिल खान, श्रीगणेश देवा प्रोडक्शन के निर्माता शिवनारायण अग्रवाल, प्रमोद पुरोहित, तान्या गोस्वामी ने किया, स्वागत भाषण चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल अशोक ठाकुर ने दिया.मुख्यातिथि अमिताभ सिंह हर्षी दीवान साहब ने उद्वोधन दिया और सभी फिल्मकारों को शुभकामना प्रदान की. मुख्यातिथि को शाल ,श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.
वरिष्ठ फिल्मकार शशिकांत सक्सेना (भोपाल),राजेश पाल,टी.सी.परमार(ग्वालियर),स्वामी अभिषेक ( इन्दौर), ब्रजेश अग्निहोत्री, अवधेश सक्सेना., त्रिलोचन जोशी,राजेश झा,जुगेश कुमार (शिवपुरी)राजेश गर्ग(बैराड़) पूर्व जेलर विजय सिंह मोर्य,विजय चोकसे, विनोद यादव (शिवपुरी)का शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया.
फेस्टिवल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करने बालों का शाल श्री फल से सम्मानित किया शिवनारायण अग्रवाल,प्रमोद पुरोहित,सुमित श्रीवास्तव,,चेतन बाथम,दीपक श्रीवास्तव (दतिया), आदित्य प्रताप सिंह राठौड़ (ग्वालियर), आबाद वारसी (मेरठ), गीता सिसोदिया (ग्वालियर), उम्मेद सिंह झा मनोज उपाध्याय,को शाल,श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया
प्रेषक:-
डा.भूपेन्द्र विकल
फिल्मकार मंच
vikal2012@gmail.com








No comments