शादी का कार्ड देने के बहाने आए नकाबपोशों ने पैर छुए और मार दी महिला में गोली, हुई मौत शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में ग्राम डेहर...
शादी का कार्ड देने के बहाने आए नकाबपोशों ने पैर छुए और मार दी महिला में गोली, हुई मौत
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में ग्राम डेहरवारा में बुधवार की देर दोपहर तीन नकाबपोशों ने महिला के पैर छुए, और फिर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है, तथा संदेह सौतेले बेटों पर जताया जा रहा है।
शादियों के इस सीजन में अक्सर लोग घरों पर शादी का कार्ड लेकर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कोलारस विधानसभा अंतर्गत आने वाले डेहरवारा गांव में रहने वाली 65 वर्षीय रामसखी धाकड़ जब अपने परिजनों के साथ घर के अंदर थी, तभी उसके घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया। रामसखी ने जब दरवाजा खोला तो दो लड़के अपने चेहरे को कपड़े से ढंक कर आए, तथा शादी का कार्ड हाथ में लेकर उसे देने की बात कही। इन लड़कों ने रामसखी के पैर छुए, और वो जब तक कुछ समझ पाती, तब तक एक युवक ने महिला के सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही वो मौके ओर ढेर हो गई।
परिवार के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक लड़का काला कपड़ा तो दूसरा लाल रंग का कपड़ा बांधे हुए था। महिला की इन हत्यारों से क्या दुश्मनी हो सकती है, तो परिजनों ने शक जताया है कि महिला के सौतेले बेटों ने जमीन को कब्जाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यदि जो शक जताया जा रहा है, वो यदि सही निकला तो जमीन की मालकिन दुनिया छोड़ गई, और उसे जबरन लेने की उम्मीद लगाए बैठे आरोपी जेल की हवा खाएंगे, और जमीन वही की वहीं रह गई।

No comments