खेद जताते हुए बोले पिछोर विधायक: बेटे के वीडियो देखकर मैं आहत हुआ, इसलिए इतना बोल गया बोले प्रीतम: अब पार्टी की गाइड लाइन पर चलूंगा, सरकार...
खेद जताते हुए बोले पिछोर विधायक: बेटे के वीडियो देखकर मैं आहत हुआ, इसलिए इतना बोल गया
बोले प्रीतम: अब पार्टी की गाइड लाइन पर चलूंगा, सरकार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से चलती है
शिवपुरी। देश भर में चर्चित हुए पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद अपनी गलती पर खेद जताया। प्रीतम बोले कि मैने शुरुआत में पूरी तरह से पुलिस को कॉपरेट किया, लेकिन जब बेटे का वीडियो देखा तो आहत हो गया। इसलिए मैं कुछ गलत बोल गया। मैं पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार चलूंगा, क्योंकि सरकार को जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर ही चलाते हैं। यह बात SD News ने पहले ही बताई थी कि पुलिस को वीडियो वायरल नहीं करना चाहिए था।

No comments