Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जीएसटी अधिकारी जया शर्मा का तबादला, चर्चाओं और शिकायतों के बीच मुरैना भेजी गईं

जीएसटी अधिकारी जया शर्मा का तबादला, चर्चाओं और शिकायतों के बीच मुरैना भेजी गईं शिवपुरी, 17 जून 2026। लंबे समय से विभिन्न विवादों और शिकायतों...


जीएसटी अधिकारी जया शर्मा का तबादला, चर्चाओं और शिकायतों के बीच मुरैना भेजी गईं


शिवपुरी, 17 जून 2026। लंबे समय से विभिन्न विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चाओं में रहीं जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर जया शर्मा का तबादला शिवपुरी से मुरैना कर दिया गया है। तबादले के आदेश के बाद जिले के प्रशासनिक एवं व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जया शर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर कई शिकायतें सामने आती रही थीं। वहीं बदरवास के एक समाचार पत्र से जुड़े युवक द्वारा भी उनके विरुद्ध सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों में विभिन्न खबरें प्रकाशित की गई थीं। दूसरी ओर जया शर्मा ने कोतवाली पुलिस में आवेदन देकर उक्त युवक पर ब्लैकमेलिंग एवं एक करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच का कोई स्पष्ट निष्कर्ष अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि जीएसटी अधिकारी से जुड़े कई मामलों और आरोपों को लेकर सार्वजनिक स्तर पर सवाल उठते रहे, लेकिन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं अब उनके स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह एक नियमित विभागीय निर्णय है, जबकि स्थानीय स्तर पर इसे लंबे समय से उठ रहे मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल जया शर्मा के स्थानांतरण के बाद सभी की नजर इस बात पर है कि पूर्व में लगाए गए आरोपों और शिकायतों पर भविष्य में कोई जांच या कार्रवाई होती है अथवा नहीं।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 9977708976

दिनांक : 17/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles