Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

महर्षि अरविंद के विचारों से युवा पीढ़ी ले प्रेरणा : प्रहलाद भारती

महर्षि अरविंद के विचारों से युवा पीढ़ी ले प्रेरणा : प्रहलाद भारती जिला स्तरीय व्याख्यानमाला में राष्ट्रचिंतन, आध्यात्मिक चेतना और समाज निर्म...


महर्षि अरविंद के विचारों से युवा पीढ़ी ले प्रेरणा : प्रहलाद भारती

जिला स्तरीय व्याख्यानमाला में राष्ट्रचिंतन, आध्यात्मिक चेतना और समाज निर्माण पर हुआ विचार-विमर्श





शिवपुरी। महर्षि अरविंद जी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी), सतनवाड़ा में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि अरविंद के जीवन, दर्शन, राष्ट्रचिंतन और प्रेरणादायी विचारों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (राज्यमंत्री दर्जा) रहे। अध्यक्षता यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी के निदेशक एसके धाकड़ ने की। मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक नरेंद्र धाकड़ तथा विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक प्रियंका यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतनवाड़ा चंदन सिंह धाकड़ सहित परिषद के पदाधिकारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला समन्वयक डॉ. रीना शर्मा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक सहभागिता, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सहभागिता और समाजहित से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता नरेंद्र धाकड़ ने महर्षि अरविंद के जीवन और राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों को युवाओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद चिंतक, विचारक, क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान आज भी समाज और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महर्षि अरविंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती ने कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद ने राष्ट्र निर्माण के साथ मानव जीवन में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक परिवर्तन पर विशेष बल दिया।

भारती ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को महर्षि अरविंद के विचारों और आदर्शों को समझकर उन्हें अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। सकारात्मक सोच, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ युवा आगे बढ़ें तो देश और समाज के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में यूआईटी निदेशक एसके धाकड़ ने कहा कि महर्षि अरविंद का दर्शन किसी एक युग तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलते सामाजिक परिवेश में भी उनकी विचारधारा उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक नरवर महेश परिहार ने किया। अंत में विकासखंड समन्वयक शिवपुरी शिशुपाल सिंह जादौन ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, परिषद के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में परिषद के विकासखंड समन्वयक रामकुमार तिवारी, देवीशंकर शर्मा, उपेंद्र दुबे, रेखा श्रीवास्तव सहित परामर्शदाता, प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, संस्थान के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : दीपक विकेट

3 सितंबर 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles