Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ग्वालियर अपहरण कांड पर एक्शन में दिखे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

* ग्वालियर अपहरण कांड पर एक्शन में दिखे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बच्चे की मां से बात कर ...


*ग्वालियर अपहरण कांड पर एक्शन में दिखे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बच्चे की मां से बात कर उन्हें हिम्मत दी, बोले- चिंता मत करो आपके साथ न्याय होगा, 14 घंटे बाद बेटा शिवाय मुरैना से सकुशल मिला*


शिवपुरी / ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह किडनैप किए गए 6 वर्षीय बालक शिवाय का अपहरण होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक्शन में नजर आए। उन्होंने इस घटना पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। देर रात 13 तारीख को मुरैना में बेटा शिवाय पुलिस को मिला और उसे पुलिस द्वारा परिवारजनों तक पहुंचाया गया। अपहरणकर्ताओं ने उसे मुरैना जिले के माता बसैया इलाके में एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़ दिया था, जहां से पुलिस उसे सुरक्षित वापस घर ले आई। 

*सिंधिया ने फोन पर की बच्चे की मां से बात*

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सिंधिया ने शिवाय की मां से फोन पर बात कर उन्हें हिम्मत दी एवं उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

*सिंधिया ने घटना को लेकर किया ट्वीट* 

सिंधिया ने घटना को लेकर सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- "मुझे पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि शिवाय को मुरैना में सुरक्षित पाया गया है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना को लेकर मैंने डीजीपी और ग्वालियर एसपी से बात की है और वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिया धन्यवाद*

उपरोक्त घटना पर त्वरित संज्ञान लेकर पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश देने के लिए श्री सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का भी आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts