Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल, 27 आवेदनों का मौके पर निराकरण

  Indiaaajtak.in Editor-in-Chief: Vinod Vikat मो.: 09977708976 दिनांक: 04 जून 2026 ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल, 27 आवेदनों का मौके पर निर...

 Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief: Vinod Vikat

मो.: 09977708976

दिनांक: 04 जून 2026

ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल, 27 आवेदनों का मौके पर निराकरण

रिपोर्ट: अतुल जैन, पिछोर




पिछोर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपालों की श्रृंखला में जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत नावली के ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान फौती नामांतरण, राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, पशु किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), अपार आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त, राशन कार्ड में नाम जोड़ने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कुल 27 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।

चौपाल में पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र, फौती नामांतरण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने और समय पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एन.एस. नरवरिया ने कहा कि शासन की मंशा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर नियमित रूप से रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला सीईओ एन.एस. नरवरिया, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार शुभम गर्ग, सीडीपीओ अरविंद तिवारी, बीईओ विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts