Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण, अगले सप्ताह से शुरू होगी सुविधा

  परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण, अगले सप्ताह से शुरू होगी सुविधा शिवपुरी, 4 जून 2026। मध्य प्रदेश के प...

 परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने किया ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण, अगले सप्ताह से शुरू होगी सुविधा

शिवपुरी, 4 जून 2026।



मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने गुरुवार को शिवपुरी प्रवास के दौरान ककरवाया स्थित नवनिर्मित संदीप ट्रेडर्स ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं वाहन फिटनेस परीक्षण की पारदर्शी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केंद्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा परिसर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने केंद्र संचालक संदीप जैन से आगामी संचालन एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा भी की।

संचालक संदीप जैन ने बताया कि यह ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर संपूर्ण भारत के कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच करने में सक्षम होगा। केंद्र में आधुनिक तकनीक आधारित परीक्षण प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह पारदर्शी, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र का विधिवत शुभारंभ अगले सप्ताह किया जाएगा। इसके प्रारंभ होने के बाद शिवपुरी जिले सहित अन्य राज्यों से आने-जाने वाले व्यावसायिक वाहन स्वामियों को फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आधुनिक एवं विश्वसनीय सुविधा उपलब्ध होगी।

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में ऐसे आधुनिक ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में तैयार की गई यह व्यवस्था प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के वाहन स्वामियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं केंद्र से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief: Vinod Vikat

मो.: 09977708976

दिनांक : 04 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles