Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आरईएस विभाग में नए मुख्य कार्यपालन यंत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने संभाला पदभार

आरईएस विभाग में नए मुख्य कार्यपालन यंत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने संभाला पदभार शिवपुरी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में सत्येंद्र ...


आरईएस विभाग में नए मुख्य कार्यपालन यंत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने संभाला पदभार


शिवपुरी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने 1 अक्टूबर को नए मुख्य कार्यपालन यंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया।

ज्ञात रहे कि कुशवाह से पहले जी.के. श्रीवास्तव आरईएस विभाग में मुख्य कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ थे। श्रीवास्तव 30 सितंबर को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभागीय कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।

श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद अब सत्येंद्र सिंह कुशवाह ने विभाग की कमान संभाली है। उनके सामने आरईएस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।

रिपोर्ट दीपक विकट

1 अक्टूबर 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles