Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

छात्रा ने शिक्षक पर लगाए अमर्यादित टिप्पणी के आरोप, प्राचार्य पर भी गंभीर शिकायत

छात्रा ने शिक्षक पर लगाए अमर्यादित टिप्पणी के आरोप, प्राचार्य पर भी गंभीर शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, कार्...


छात्रा ने शिक्षक पर लगाए अमर्यादित टिप्पणी के आरोप, प्राचार्य पर भी गंभीर शिकायत

कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल



शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सांदीपनी विद्यालय की कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा प्राचार्य पर शिकायत के बाद कथित रूप से दुर्व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने मामले की शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव से करते हुए न्याय की मांग की है।

छात्रा द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक आकाश शर्मा ने उसके शरीर और निजी जीवन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्रा का कहना है कि शिक्षक के इस व्यवहार से वह मानसिक रूप से परेशान हुई और उसने मामले की जानकारी विद्यालय की प्राचार्य कीर्ति गुप्ता को दी।

छात्रा के अनुसार शिकायत के बाद प्राचार्य द्वारा शिक्षक को नोटिस दिए जाने की बात कही गई, लेकिन बाद में जब उसने दोबारा शिकायत की तो उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। छात्रा ने प्राचार्य पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए हैं।

शिकायत में छात्रा ने विद्यालय के कुछ अन्य शिक्षकों पर भी धमकी एवं आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप लगाए हैं। हालांकि छात्रा द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

शिकायत के बाद जांच कहां तक पहुंची?

मामला छात्रा से जुड़ा होने के कारण शिक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। सवाल यह है कि शिकायत मिलने के बाद विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की? क्या संबंधित शिक्षक, प्राचार्य और अन्य स्टाफ के बयान लिए गए? क्या विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई?

कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जिले के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर निगरानी की जा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग से जुड़े इस मामले में भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद की जा रही है। छात्रा और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें मामले में न्याय चाहिए और शिकायत पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव हाल ही में शिवपुरी में पदस्थ हुए हैं। शिकायत सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले की जांच किस स्तर पर कराता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

अधिकारी का पक्ष नहीं मिला

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

रिपोर्ट — दीपक विकट

2 अक्टूबर 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles