पांच नाबालिग लावारीस बच्चों को उनके माता- पिता को सुपुर्द किया गया जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा ओबरा सोनभद्र/जिला बाल संरक्षण की टीम...
पांच नाबालिग लावारीस बच्चों को उनके माता- पिता को सुपुर्द किया गया
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
ओबरा सोनभद्र/जिला बाल संरक्षण की टीम ने पांच लावारिस नाबालिग लावारिस बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। जिला बाल संरक्षण टीम को चाईल्ड हेल्पलाइन के ज़रिए सूचना मिली कि ओबरा थाना क्षेत्र जे सेक्टर 08 में पांच नाबालिग बालक व बालिका लावारीस हालत मे पड़े हुए हैं। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन ने चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल नियमानुसार थाना ओबरा से सम्पर्क करते हुए मौके पर पहुंच कर सभी बच्चों को पुलिस की सहायता से अपने अभिरक्षा में ले लिया और थाना ओबरा ले गयी। मौके पर ही बच्चों की काउन्सलिंग करते हुए उनके परिजनों का पता लगा कर उनके परिवार मे पुनर्वासित करवा दिया गया। नीलू यादव प्रोजेक्ट कोआर्डीनेटर द्वारा बताया गया कि किसी को भी यदि इस प्रकार की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त होतीं हैं तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने या नाबालिग बच्चों की किसी भी प्रकार की सूचना के चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सुचित करे। जिससे तत्काल नियमानुसार बच्चों को संरक्षण प्रदान कराया जा सके।




No comments