Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

  आगामी त्यौहार व CAA के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना कोन पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमे...

 आगामी त्यौहार व CAA के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना कोन पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-





शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील

सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर

अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही

जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा

कोन सोनभद्र/दिनांक 14.03.2024 को क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा कोन थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने आगामी त्यौहार होली रमजान ईद व CAA के दृष्टिगत थाना कोन क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, पत्रकार बन्धु, डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं पत्रकार बन्धु से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से एवं लोकतन्त्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । 

सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की जा रही है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है इससे आपका ही नुकसान होगा। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी पुलिस द्वारा हर कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। सोनभद्र पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles