छात्र-छात्राओं को करवाया गया एक दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा सोनभद्र/ रविवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क...
छात्र-छात्राओं को करवाया गया एक दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
सोनभद्र/ रविवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र - घोरावल के छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को चुनार किला , चुनार गंगा घाट , एवं शक्तेशगढ़ आश्रम का भ्रमण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. किर्ती आजाद बिंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया । इस अवसर पर एसआरजी विनोद कुमार,संजय मिश्रा, अशोक मिश्रा,अमित कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी घोरावल द्वारा बच्चों को आवश्यक दवाइयां एवं फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई गई। एक्सपोजर विजिट में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राएं एक कलर के टी-शर्ट एवं टोपी पहने हुए थे ।
जिस पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान घोरावल का लोगो लगा हुआ था।
यात्रा के दौरान बच्चों को स्टेशनरी,स्नैक्स, भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था की गई थी। एक्सपोस एग्जिट के दौरान बच्चे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान उपस्थित शिक्षकों द्वारा किया गया तथा किले के स्थापत्य कला, गंगा के उद्गम से लेकर उस के बहाव क्षेत्र एवं उसके भू वैज्ञानिक प्रभाव के बारे में भी शिक्षको द्वारा बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान सभी बच्चे काफी प्रसन्न थे।
वही उनके द्वारा बताया गया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। एक्सपोजर विजिट के समय पूरी यात्रा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजीव कुमार गुप्ता , प्रदीप कुमार सिंह सुनील कांत माथुर , स्वेता ठाकुर , एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी , एआरपी धर्मराज सिंह एआरपी अखिलेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments