Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भ्रष्टाचार के घेरे में कोलारस के पूर्व नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

  भ्रष्टाचार के घेरे में कोलारस के पूर्व नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट बेचैन 👁️नजर शिवपुरी शिवपुरी /कोलारस नगर ...

 भ्रष्टाचार के घेरे में कोलारस के पूर्व नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

बेचैन 👁️नजर शिवपुरी


शिवपुरी /कोलारस नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं। लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायत पर अब जिला प्रशासन ने औपचारिक जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है।


लोकायुक्त कार्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक 8165/जा.प्र./596/24, दिनांक 11 मार्च 2025 के अनुसार, श्री शिवहरे के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं, पद का दुरुपयोग, तथा प्रशासनिक पारदर्शिता में कमी के आरोप शामिल हैं।

संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जांच के लिए चिन्हित बिंदुओं पर 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विभागों को जांच में शामिल किया गया है, उनमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक, और जिला शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में कुल 20 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है, जिसमें भूमि आवंटन से लेकर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े, अवैध शराब विक्रय को संरक्षण, दस्तावेज़ों में गड़बड़ी, और शासकीय योजनाओं के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप सम्मिलित हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में तथ्यों पर आधारित जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित  जाएगी।यह मामला कोलारस नगर की राजनीतिक और प्रशासनिक साख के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो पूर्व नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संभावना बन सकती है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts