Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सिंधिया जी ग्वालियर की सड़कों की बात तो अपने की लेकिन खनियाधाना और मुंगावली की तस्वीरों पर चर्चा नहीं कि ऐसा क्यूँ...?

  सिंधिया जी ग्वालियर की सड़कों की बात तो अपने की लेकिन खनियाधाना और मुंगावली की तस्वीरों पर चर्चा नहीं कि ऐसा क्यूँ...?                    ...

 सिंधिया जी ग्वालियर की सड़कों की बात तो अपने की लेकिन खनियाधाना और मुंगावली की तस्वीरों पर चर्चा नहीं कि ऐसा क्यूँ...?       





                                                                  विनोद विकट/शिवपुरी / केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर की टूटी-फूटी सड़को को लेकर मीडिया से बातचीत की लेकिन शिवपुरी के खनियाधाना पहाड़ा खुर्द गांव मे मुक्तिधाम पर भारी बरसात में तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार किया उस पर आपने चर्चा नहीं कि ऐसा क्यों...? दूसरी तस्वीर आपके संसदीय क्षेत्र मुंगावली विधानसभा के ग्राम गिलारोपा की तस्वीर सामने आई थी उस पर भी अपने चर्चा नहीं कि ऐसा क्यों...? हालांकि ग्वालियर की सड़कों को लेकर कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने आप पर तंज किया था और उसके बाद ही अपने ग्वालियर के सड़कों की बात की सड़कों को लेकर अपने ग्वालियर के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है लेकिन आपके गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में क्या हो रहा है इसकी जानकारी भी आपको होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है कहीं ना कहीं आपके द्वारा जो सांसद प्रतिनिधि बनाए गए हैं वह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं आपके संसदीय क्षेत्र में जो आपके कार्यालय प्रभारी हैं वह भी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं आपके इस तरह के मामलों पर आपके जनप्रतिनिधि अपना ध्यान आकर्षित क्यों नहीं करते हैं...? अभी हाल ही में शिवपुरी के खनियाधाना पहाड़ा खुर्द गांव में भारी बरसात में मुक्तिधाम के अंदर टीन सेट न होने के कारण ग्रामीणों ने कई घंटे तक तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार किया इसके बाद दूसरी तस्वीर अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा के गांव गीलारोपा की है जिसमें ग्रामीण शव यात्रा को लेकर मुक्तिधाम के रास्ते में बहुत अधिक कीचड़ में चल कर जा रहे हैं आखिर इन दोनों मामलों पर ना तो आपका ध्यान गया है और ना ही आपके जनप्रतिनिधियों का...? सिंधिया जी ऐसे मामलों को लेकर आपके और आपके जन्म प्रतिनिधियों के द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर जनता को राहत पहुंचाना चाहिए देखना होगा की आप और आपके जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र में आपकी जय जयकार के लिए स्वयं में परिवर्तन करते हैं या फिर नहीं...?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts