पिछले लगभग दो वर्षों से सवालों के घेरे में रेंजर गोपाल जाटव की कार्रवाई...? कार्रवाई की जांच करते-करते एसडीओ बन गए डीएफओ लेकिन नहीं हुआ खु...
पिछले लगभग दो वर्षों से सवालों के घेरे में रेंजर गोपाल जाटव की कार्रवाई...? कार्रवाई की जांच करते-करते एसडीओ बन गए डीएफओ लेकिन नहीं हुआ खुलासा...?
शिवपुरी / जिले का वन विभाग समय-समय पर विभिन्न कार्यवाहियों को लेकर चर्चा में बना रहता है ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है जिसमें लगभग 2 वर्ष का समय निकलने के बाद भी रेंजर गोपाल जाटव की एक करवाई अभी भी सवालों के घेरे में बनी हुई है हालांकि इस कार्रवाई की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को है इस संबंध में विभाग के तत्कालीन एसडीओ ने एक पत्र लिखकर कार्रवाई से संबंधित रेंजर गोपाल जाटव से सवाल जवाब भी किए हैं मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए अपने एक पत्र के दौरान कहां है कि विषय अंतर्गत मे लेख है कि आपके द्वारा संदर्भित पत्र के माध्यम से वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1000 / 06 दिनांक 30 11 वर्ष 20 23 मे राशि 21703 रुपए की वसूली हेतु सहमति चाही गई है उक्त प्रकरण के संबंध में पत्र क्रमांक / शि. ली./ 20 24 / 512 दिनांक 4 जुलाई 20 24 से आपको स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि आपके द्वारा बन अपराध प्रकरण क्रमांक 1000/07 दिनांक 30 / 11 / 2023 मे क्या कार्रवाई की गई है एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1000/06 दिनांक 30 /11 वर्ष 23 मे जप्त सुदा बोरिंग मशीन एवं ट्रक वर्तमान में कहां रखे हुए हैं इस पूरे मामले में पिछले लगभग दो वर्ष का समय व्यतीत हो गया है लेकिन इस मामले में अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई विभाग के अधिकारियों द्वारा देखने और सुनने को नहीं मिली है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारी संबंधित रेंजर गोपाल जाटव के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई करते हैं या फिर नहीं...?

No comments