Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

भाजपा की कार्यकारिणी तैयार, बस घोषणा का इंतजार: पार्टी कार्यालय अभी भी सरकारी कोठी में

  भाजपा की कार्यकारिणी तैयार, बस घोषणा का इंतजार: पार्टी कार्यालय अभी भी सरकारी कोठी में  पूर्व कार्यकारिणी में था तोमर गुट का बोलबाला, इस ब...

 भाजपा की कार्यकारिणी तैयार, बस घोषणा का इंतजार: पार्टी कार्यालय अभी भी सरकारी कोठी में 

पूर्व कार्यकारिणी में था तोमर गुट का बोलबाला, इस बार सिंधिया खेमे को उम्मीद 


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी प्रिंट हो चुकी है, बस घोषणा का इंतजार है। पिछली कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह तोमर गुट का बर्चस्व रहा था, लेकिन अब सिंधिया खेमा आस लगाए बैठा है। अब देखना दिलचस्प होगा, कि पुराने भाजपाइयों को जगह मिलेगी, या फिर आयातित की भीड़ होगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी कार्यालय अभी भी सरकारी कोठी में ही संचालित हो रहा है, जबकि जिलाध्यक्ष बनने के बाद जसमंत जाटव ने कहा था कि हम अधूरा पार्टी कार्यालय जल्द पूरा करेंगे। 

गौरतलब है कि जब पिछली भाजपा कार्यकारिणी गठित हुई थी, तब स्वयं सिंधिया सहित उनकी टीम हाथ के पंजे के साथ थी, इसलिए शिवपुरी में भी तोमर गुट भाजपा में हावी रहा, और पार्टी महत्वपूर्ण पदों पर उनकी टीम काबिज हो गई। अब जबकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया और उनकी टीम ने भाजपा में इतने अधिक कार्यकर्ता कर दिए, जितने पार्टी के लोग सदस्यता अभियान चलाकर भी नहीं बढ़ा पाते। जिसके चलते अब कार्यकारिणी में सिंधिया गुट को जगह मिलना तय है। 

जिसे लेकर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा है, क्योंकि सिंधिया के रिकमेंडेशन के आगे पार्टी के नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। हालांकि पार्टी में जो काम करने वाले लोग हैं, उन्हें तबज्जों मिलना चाहिए। अब देखते हैं कि कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्या स्थिति बनती है..?। 

यह भी चर्चा...

स्थानीय सांसद और विधायकों के अलावा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद कार्यकारिणी बनती है। इसमें करेरा और पोहरी विधानसभा तो ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आती हैं, तो उनके सांसद भारत सिंह कुशवाह की कितनी चलती है, देखना लाजिमी होगा। क्योंकि चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मंत्री के दफ्तर से सूची दिल्ली भेज दी गई। 

सरकारी कोठी को बनाया लग्जरी

भाजपा की सरकार लंबे समय से प्रदेश में काबिज है, बावजूद इसके शिवपुरी में पार्टी अपना कार्यालय  नहीं बना पाई। दो बत्ती के पास सरकारी कोठी नंबर - 1 पर कब्जा कर उसे ही लग्जरी बनाया जा रहा है। वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया था कि पार्टी कार्यालय का अधूरा काम जल्द पूरा किया जाएगा।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles