Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपियों को गिफ्तार किया गया

  बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपियों को गिफ्तार किया गया।     शिवपुरी...

 बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपियों को गिफ्तार किया गया।   



 शिवपुरी / पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के द्वारा अवैध शराब , अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 20.02.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसेरा की पुलिया के किनारे दो व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में खङे है जिसके पास 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है । मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखे जो अपने पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखे थे जिनको घेर कर पकडा एवं जिनके नाम पता पूँछा तो उन्होने अपना नाम वीरू पुत्र लोहिया रावत उम्र 30 साल निवासी बार्ड क्रमांक 10 कालामढ बैराङ एवं दूसरे ने अपना नाम पवन शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा उम्र 40 साल निवासी गायत्री कालोनी बैराङ थाना बैराङ का होना बताया। एवं पास मे रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपीगण के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

सराहनीय कार्यवाही : - निरी. सुरेश शर्मा, प्र आऱ 136 दुर्गाचरण शर्मा, आऱ 116 संदीप आऱ 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 658 अजय नीखरा की विशेष भूमिका रही।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles