Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

थाना भौंती पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 05 लीटर जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना भौंती पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 05 लीटर जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार  शिवपुरी / पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा...


थाना भौंती पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 05 लीटर जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार 



शिवपुरी / पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस को अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

दिनांक 22.02.26 को थाना भौंती पुलिस ने मुखविर सूचना पर ग्राम पिपारा रोड भुवारा घाट मोड कच्ची रास्ता मौजा तिंधारी के पास एक व्यक्ति जहरीली शराव लेकर कही जाने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के ग्राम पिपारा रोड भुवारा घाट मोड कच्ची रास्ता मौजा तिंधारी के पास पहुचा तो एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनोज उर्फ कल्ला लोधी पुत्र मदनलाल लोधी उम्र 23 साल नि0 ग्राम बमेरा थाना भौंती जिला शिवपुरी का होना बताया, हाथ में लिये सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी को कब्जे पुलिस लेकर कट्टी के ढक्कन को खोल कर चैक किया तो 05 लीटर बाली कट्टी पूरी भरी हुई थी जिसमें करीबन 05 लीटर शराब भरी हुई थी, कट्टी में से तीखी झरपदार गंध आ रही थी जिसे सूँघ कर देखा व साक्षियों को सुंघाया एवं एक ढक्कन शराब को जमीन पर डाल कर लाईटर से आग लगा कर चैक किया तो आग जलने लगी उक्त शराब जहरीली शराब (ओपी) का होना पाया गया जो मानव जीवन के लिये हानिकारक थी । उक्त व्यक्ति से उक्त शराब रखने के संबंध में वैध लायसैंस चाहा गया तो अपने पास कोई लायसेंस न होना बताया आरोपी मनोज उर्फ कल्ला लोधी का यह कृत्य अपराध धारा 49(क) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमें करीब 05 लीटर जहरीली (ओपी) शराब कुल कीमती 500 रूपये को विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तारी किया गया बापसी पर अप. क्र. 46/26 धारा 49क आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

बरामद माल - एक सफेद  रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमें करीब 05 लीटर जहरीली (ओपी) शराब कुल कीमती 500 रूपये की जप्त की गई । 

सराहनीय भूमिका –थाना प्रभारी भौंती निरी0 घनश्याम भदौरिया , सउनि संजय भगत , प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, प्र0आर0 439 मृत्यंजय सिंह, आर0 578 ब्रजेश राणा की सराहनीय भूमिका रही ।

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles