Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाई जाएगी होली, कलेक्टर दतिया ने जारी किए निर्देश

  पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाई जाएगी होली, कलेक्टर दतिया ने जारी किए निर्देश गोबर आधारित होलिका दहन को मिलेगा प्रोत्साहन, लकड़ी के उपयोग पर ...

 पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाई जाएगी होली, कलेक्टर दतिया ने जारी किए निर्देश

गोबर आधारित होलिका दहन को मिलेगा प्रोत्साहन, लकड़ी के उपयोग पर रोक की अपील


दतिया / कार्यालय कलेक्टर जिला दतिया द्वारा होली पर्व को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस वर्ष होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गोबर के उपले एवं गो-आधारित सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराया जाए। यह पंजीयन जिला मुख्यालय, तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर पंचायतों और संबंधित विभागों के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकृत आयोजनों की जानकारी का जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि नागरिक निकायों एवं सामाजिक संस्थाओं को इस अभियान से जोड़ा जाए तथा पंजीयन के समय आयोजक संस्था की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जाए। होलिका दहन के दौरान संबंधित अमले द्वारा निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आयोजन पूर्णतः गोबर आधारित हो।

आगामी दो से तीन दिनों में संबंधित अधिकारी अपने प्रतिवेदन में गोबर आधारित होलिका दहन की पुष्टि करेंगे। जिले में ऐसे आयोजनों का सूचीकरण किया जाएगा तथा शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि पर जिला मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट संस्थाओं को मुख्यमंत्री की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि “स्वच्छ और स्वस्थ होली” अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हो सके।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles