Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

खदानों पर प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई...? खदानों पर एक बार फिर से जांच पर उठे सबालिया निशान...?

  खदानों पर प्रशासन के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई लेकिन अब दो माह बाद एक बार फिर से खदानों की होगी जांच  शिवपुरी। जिले में संचालित खदानों ...

 खदानों पर प्रशासन के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई लेकिन अब दो माह बाद एक बार फिर से खदानों की होगी जांच 


शिवपुरी। जिले में संचालित खदानों पर प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी जिस कार्रवाई में खदानों पर लीज से हटकर अवैध


उत्खनन अधिकारियों के द्वारा मौके पर पाया गया जिसमें पत्थर का अवैध उत्खनन होने पर खदानों को अधिकारियों के द्वारा सील कर दिया गया इस दौरान खदानों पर अवैध उत्खनन का कई गुना पत्थर मौके पर पाया गया जिसे

खदान माफियाओं द्वारा मौके से हटाकर बाजार में बेच दिया गया इसके बाद इन खदानों की एक बार फिर से जांच करने की बात खनिज विभाग के अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है जिस पर कई सारे सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं....? उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिसंबर 2025 को  एसडीएम शिवपुरी आनंद सिंह राजावत सहित नायब तहसीलदार, माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास एवं पुलिस की टीम ने बम्हारी क्षेत्र में खदानों पर छापा मारा था  टीम में शामिल रहे माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास ने बताया था कि नरेश गुर्जर की स्वीकृत लीज की जगह से बहुत दूर दूसरी जगह उत्खनन मिला, जिसमें लगभग 25 से 30 गाड़ी पत्थर तोड़ा गया। इसी तरह अशोक उपाध्याय की खदान भी दूसरी जगह चलती मिली, तो उसका पत्थर भी तोड़ने का दावा किया गया था। खदानों के इस पूरे मामले में बताया जाता है कि कार्रवाई के बाद खदानों पर कई ट्रक पत्थर जमा हो गया जिसे अब बाजार में बेचने की तैयारी खदान माफिया कर रहे हैं यही कारण है कि खदान माफियाओं ने खनिज विभाग के अधिकारियों को खदानों की जांच के लिए आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि जिस समय प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई की उसे दौरान खदान मालिक मौके पर उपस्थित नहीं थे...? अब इस पूरे मामले में खदान माफियाओं की खनिज विभाग के अधिकारियों से मिली भगत की बात सामने आ रही है कुल मिलाकर प्रशासन के अधिकारियों की पूर्व की कार्रवाई और अब एक बार फिर से खदानों की जांच पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं...? अब देखना होगा कि पूर्व में खदानों पर की गई कार्रवाई प्रशासन के अधिकारियों की सही थी या फिर अब खदानों की जो जांच होगी वह सही है...?   


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles