Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सिंधिया के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने बामौर कलां उप तहसील के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

सिंधिया के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने बामौर कलां उप तहसील के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण बामौर कलां/पिछोर। केंद्रीय संचार ए...


सिंधिया के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने बामौर कलां उप तहसील के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण





बामौर कलां/पिछोर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगामी शिवपुरी जिला प्रवास और प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने विधानसभा पिछोर क्षेत्र के बामौर कलां स्थित उप तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन की निर्माण गुणवत्ता, अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में भवन से संबंधित कुछ कमियां सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय मंत्री के आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, एसडीएम पिछोर मान्यता शाक्य, तहसीलदार निशिकांत जैन, नायब तहसीलदार प्रतिपाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अतुल जैन, पिछोर (शिवपुरी)

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles