Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुरम उत्खनन मामले में नपा ने शिवहरे के नाम से जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगे दस्तावेज

  मुरम उत्खनन मामले में नपा ने शिवहरे के नाम से जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगे दस्तावेज  समयावधि गुजरने पर नपा अधिनियम 1961 की धारा 223, 1...

 मुरम उत्खनन मामले में नपा ने शिवहरे के नाम से जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगे दस्तावेज 

समयावधि गुजरने पर नपा अधिनियम 1961 की धारा 223, 187 के तहत होगी एक पक्षीय कार्यवाही


शिवपुरी। शहर के थीम रोड के किनारे गुरुद्वारे के सामने रात में हो रहे मुरम उत्खनन मामले में नगरपालिका शिवपुरी ने भूमि मालिक लक्ष्मी नारायण शिवहरे के नाम से गुरुवार को एक नोटिस जारी किया है। जिसमें नपा ने भूमि स्वामी से विभिन्न दस्तावेजों के अलावा नपा की भवन अनुज्ञा अनुमति मांगी है। तीन दिन में दस्तावेज पेश न करने पर नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 223, 187 के तहत एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की बात भी नोटिस में लिखी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले को माइनिंग ने भी संज्ञान में ले लिया है। 

गौरतलब है कि झांसी बंदूकघर के सामने स्थित पेट्रोल पंप व उसके पीछे की जमीन पर पिछले कई दिनों से पहले मिट्टी और फिर मुरम का उत्खनन काफी अधिक गहराई तक किया जा रहा था। यहां से रात 11 बजे के बाद मुरम से भरे डंपर शिवपुरी शहर के बाजार में से होकर निकल रहे थे। SD News ने जब इस मामले को उठाया, तब नपा के ईई रंजीत खापरे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिस जगह पर उत्खनन किया जा रहा था, उसके मालिक के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद आज नपा सीएमओ की ओर से भूमि मालिक लक्ष्मी नारायण शिवहरे के नाम से नपा ने एक नोटिस जारी किया। जिसमें उक्त जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण, टीएनसीपी की अनुमति एवं नगरपालिका से जारी भवन अनुज्ञा अनुमति मांगी है। भूमि स्वामी को उक्त सभी दस्तावेज 3 दिन में नपा शिवपुरी में पेश करने होंगे, अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही करने की बात भी नोटिस में लिखी है। 

माइनिंग इंस्पेक्टर ने भी देखी स्थिति: 

शिवपुरी शहर के माइनिंग इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित ने भी शहर के बीचोबीच किए गए मुरम के इस उत्खनन का मौका मुआयना किया है। अब नपा के नोटिस के साथ ही माइनिंग भी अपनी प्रक्रिया शुरू करेगा। जिसमें उत्खनित की गई मुरम का सैंपल लेकर उसका मिलान किया जाएगा कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में निकली मुरम को किस जगह पर खपाया गया है। माइनिंग की इस कार्यवाही में अब भूमाफिया की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं, जिसने अपनी नई साइड में उक्त मुरम को खपाया है। 

बोले ईई: हमने जारी कर दिया नोटिस

आज हमने भूमि मालिक को नोटिस जारी करके आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। जिसके लिए तीन दिन की समयावधि तय की गई है।

रंजीत खापरे, ईई नपा शिवपुरी

बोले माइनिंग इंस्पेक्टर: मामला संज्ञान में लिया

शहर के रिहायशी इलाके के बीच हुए इस उत्खनन के मामले को आज ही हमने संज्ञान में लिया है। अब हम इसके संबंध में जानकारी ले रहे हैं, तथा मुरम का सैंपल जांच भी किया जाएगा।

ऋषभ दीक्षित, माइनिंग इंस्पेक्टर शिवपुरी

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles