श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा चोपन सोनभद्र/चोपन के प्रीत ...
श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शिव पार्वती विवाह का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु
संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
चोपन सोनभद्र/चोपन के प्रीत नगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग बताते हुए आचार्य श्री ने कहा कि यह पवित्र संस्कार है, लेकिन आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है। जीव के बिना शरीर निरर्थक होता है, ऐसे ही संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं होता। भक्ति में दिखावा नहीं होना चाहिए। जब सती के विरह में भगवान शंकर की दशा दयनीय हो गई, सती ने भी संकल्प के अनुसार राजा हिमालय के घर पर्वतराज की पुत्री होने पर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पार्वती जब बड़ी हुईं तो हिमालय को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। एक दिन देवर्षि नारद हिमालय के महल पहुंचे और पार्वती को देखकर उन्हें भगवान शिव के योग्य बताया। इसके बाद सारी प्रक्रिया शुरू तो हो गई, लेकिन शिव अब भी सती के विरह में ही रहे। ऐसे में शिव को पार्वती के प्रति अनुरक्त करने कामदेव को उनके पास भेजा गया, लेकिन वे भी शिव को विचलित नहीं कर सके और उनकी क्रोध की अग्नि में कामदेव भस्म हो गए। इसके बाद वे कैलाश पर्वत चले गए। तीन हजार सालों तक उन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की। इसके बाद भगवान शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ। कथा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती के पात्रों का विवाह कराया गया। विवाह में सारे बाराती बने और खुशिया मनाई। कथा में भूतों की टोली के साथ नाचते-गाते हुए शिवजी बारात आई। बारात का भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शिव- पार्वती की सचित्र झांकी सजाई गई। विधि- विधान पूर्वक विवाह सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाह की रस्म पूरी हुई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कथा में मुख्य यजमान आर पी राम,उनकी धर्मपत्नी बारमती देवी ने व्यासपीठ की आरती उतारी इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रिया सोनकर, बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, लालजी मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, जयशंकर पाण्डेय, सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, रामपरिखा विश्वकर्मा, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू अमर शर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस मुस्तैद रही।


No comments