कोन के निगाई-पदरछ के जंगलों पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस ने की कांबिंग: कहा- आपके गांव या जंगल में कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को दे...
कोन के निगाई-पदरछ के जंगलों पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस ने की कांबिंग: कहा- आपके गांव या जंगल में कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
सोनभद्र /सोनभद्र के कोन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा दिए गए निर्देश पर थाना कोन क्षेत्र अन्तर्गत निगाई -पदरछ जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी सघन कांबिंग की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी चारु त्रिवेद्वी कोन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत एवं जनता के मध्य सुदृढ़ वार्तालाप कनेक्टविटी बनाये रखने तथा पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए जन सम्पर्क कर ग्राम वासियों को बताया गया।
क्षेत्राधिकारी आपरेशन ओबरा द्वारा थाना कोन क्षेत्र अन्तर्गत निगाई -पदरछ घने जंगलों पहाड़ी क्षेत्रों व आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग की गयी। कांबिंग के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि आपके पास गांव में या जंगली इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाना इलाका को अवश्य देवें पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी आपरेशन ओबरा द्वारा संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी। कांबिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोन सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। व सभी ग्रामीण वासियों को आश्वस्त किया कि निर्भीक होकर अमन शांति चयन से रहें संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें।





No comments