चोपन... संगीतमयी श्री राम कथा का दूसरा दिन: श्री राम कथा के दूसरे दिन सती चरित्र का वर्णन, कथा श्रवण के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ स...
चोपन... संगीतमयी श्री राम कथा का दूसरा दिन: श्री राम कथा के दूसरे दिन सती चरित्र का वर्णन, कथा श्रवण के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
चोपन प्रीत नगर ओबरा तहसील क्षेत्र के श्रीराम नगर प्रीत नगर में चल रही संगीतमयी श्री राम कथा के दूसरे दिन रात्रि कालीन वेला में ओबरा से पधारे कथा व्यास दिलिप कृष्ण भारद्वाज जी महराज ने शिव चरित्र का सुन्दर वर्णन किया। व्यास ने मां पार्वती के जन्म, कामदेव के भस्म होने और भगवान शिव द्वारा विवाह के लिए सहमत होने की कथा सुनाई।
कथा होते हुए पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने महाराज जी को मुकुट धारण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित श्री राम कथा में दिलिप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने श्रोताओं को सुनाते हुए कहा कि राजा दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर का अपमान करने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें उसने भगवान शिव को छोड़कर समस्त देवताओं को आमंत्रण भेजा था। भगवान शंकर के मना करने के बाद भी सती अपने पिता के यहां जाने की इच्छा जताई तो भगवान शंकर ने बिना बुलाए जाने पर कष्ट का भागी बनने की बात कही।
इसके बाद भी सती नहीं मानी और पिता के घर चली गईं। पिता द्वारा भगवान शंकर के अपमान पर सती ने हवन कुंड में कूदकर खुद को अग्नि में समर्पित कर दिया। इसके बाद भगवान शंकर के दूतों ने यज्ञ स्थल को तहस-नहस कर दिया। माता सती के अग्नि में प्रवाहित होने के बाद तीनों लोकों को भगवान शिव के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।
रात करीब 70:00 बजे कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान शिवजी सिंह व उनकी पत्नी ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर कथा विश्राम के बाद कथा के दौरान वृंदावन धाम से पधारे झांकी के कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई झांकी देख लोग बाग भावविभोर हो गये कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, उस्मान अली,नवल किशोर चौबे, बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, विनोद सिंह, दीनदयाल सिंह, लालजी मिश्रा, जयशंकर पाण्डेय, अजय यादव, अनिल यादव, सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, प्रमिला जायसवाल, रंजन पांडेय, रामपरिखा विश्वकर्मा, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू, विनित शर्मा, अमर शर्मा, आर पी राम सुरक्षा व्यवस्था में एसआई उमाशंकर यादव, योगेंद्र पांडेय, दीपक पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments