Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

  कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन सोनभद्र, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय बल और कोन थाना की पुलिस  जिला संवाद...

 कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

सोनभद्र, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय बल और कोन थाना की पुलिस 







जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा

कोन सोनभद्र, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय बल और कोन थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय बल और कोन थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया। इस दौरान मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नवरात्रि पर प्रेम और सौहार्द के बीच पूजा अर्चना और शोभा यात्रा निकालने की अपील की गई। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त एवं सुरक्षित रहे इसके लिए क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी द्वारा केन्द्रीय बल व पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून का पालन करने का संदेश दिया गया। एरिया डोमिनेशन के दौरान लोगों को निर्भीक रूप से मतदान करने की अपील की गई। डोमिनेशन के दौरान महिला और बालिका के साथ आम लोगों को आश्वस्त कराया जा रहा है। कि जनपद सोनभद्र पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि नवरात्रि के दौरान पूजा अर्चना और शोभा यात्रा में किसी प्रकार की विघ्न और बाधा ना पड़े इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही यह भी अपील किया गया गई कि विधि व्यवस्था बनाने बनाए रखने के लिए कानून संगत कार्य करें। गड़बड़ी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। एरिया डोमिनेशन से पूर्व केंद्रीय बल और कोन थाना की पुलिस पदाधिकारी मार्च किया। इधर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने कोन इलाके में खुद से बाइक चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून का पालन हर लोगों को करना चाहिए। नहीं करने वालों के साथ पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles