श्रीराम कथा में प्रभु श्री राम की बाल लीला का वर्णन किया चोपन। शहर के नगर के प्रीत नगर स्थित चल रही श्रीराम कथा के अंतर्गत कथा वाचक दिलीप ...
श्रीराम कथा में प्रभु श्री राम की बाल लीला का वर्णन किया
चोपन। शहर के नगर के प्रीत नगर स्थित चल रही श्रीराम कथा के अंतर्गत कथा वाचक दिलीप कृष्णा भरद्वाज महाराज ने प्रभु श्री राम की बाल लीला, मातृ...
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
चोपन-सोनभद्र। शहर के नगर पंचायत स्थित प्रीत नगर में चल रही श्रीराम कथा के अंतर्गत कथा वाचक दिलीप कृष्णा भरद्वाज महाराज ने प्रभु श्री राम की बाल लीला, मातृ पितृ भक्ति, विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का वन गमन, तड़का तथा सुबाहु का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा की महिमा, जनकपुर भ्रमण, धनुष यज्ञ तथा राम सीता के विवाह की सुंदर कथा का वर्णन कर रामचरितमानस के बालकांड के पावन पुष्प को प्रभु के श्री चरणों में समर्पित किया।
दिलीप कृष्णा भरद्वाज महाराज बताते है कि प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के दिव्य जन्मोत्सव की कथा प्रसंग में भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा कि प्रभु श्री राम के बाल रूप का दर्शन करने के लिए वे स्वयं वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण कर तथा काग भूसुंडी जी बालक का रूप धर और उनका शिष्य बन कर श्री अवध में पहुंचे थे। भगवान की नजर उतारने के बहाने उनके शिशु रूप में दर्शन किए थे। चारों भाई महल से बाहर बच्चों के साथ दिनभर खेलते हैं तथा राजा दशरथ के बुलाने पर भी बाल समाज को छोड़कर नहीं आते बाद में माता कौशल्या दौड़कर बालक राम को पकड़ लेती है। दशरथ जी ज्ञान के प्रतीक हैं और कौशल्या भक्ति की प्रतीक है और जीवन का सूत्र है कि भक्ति की कृपा से ही भगवान ज्ञान की गोद में आ सकते हैं। चारों भाइयों को महाराज दशरथ ने विद्या अध्ययन के लिए वशिष्ठ जी के आश्रम में भेजा है। इसी दौरान विश्वामित्र नाम के ऋषि अवध में महाराजा दशरथ की राज्यसभा में पहुंचते हैं तथा यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के विनाश के लिए राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले जाते हैं। वन में श्री राम ताड़का और सुबाहु का वध करते हैं तथा बिना फन का लागण मार कर मारीच को सौ योजन दूर समुद्र के किनारे ऐप पर पढ़ें हैं। श्रीराम कथा के आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, जिला प्रचारक मनीष, सरवन गौड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, अनुपम तिवारी, मंडल, अध्यक्ष सुनील सिंह, राहुल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, वरूण, राहुल प्रताप सिंह, अमर शर्मा, मिनू चौबे, शबनम मिश्रा, राजेश अग्रहरी, विनय पाठक, दीनदयाल सिंह, अरविंद उपाध्याय, जयशंकर पाण्डेय, विद्या शंकर पांडे, ओमप्रकाश, सत्येंद्र कुमार आर्य, बबलू सोनी, अजय यादव, सुशील सिंह, अमित सिंह बढ़कू विकास सिंह छोटकू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




No comments