सोनभद्र के चोपन प्रीत नगर में राम जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हो उठे भक्त, खूब लगाए जय श्री राम के जयकारे जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्...
सोनभद्र के चोपन प्रीत नगर में राम जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हो उठे भक्त, खूब लगाए जय श्री राम के जयकारे
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
चोपन सोनभद्र,। चोपन प्रीत नगर में सात दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री राम और हनुमान जन्मोत्सव पर श्री राम कथा में उमड़े श्रद्धालु वहीं कथा के चौथे दिन मुख्य यजमान उपस्थित रहे। इस मौके पर कथा में राम जन्मोत्सव में श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते नजर आए। इसके अलावा पंडाल में जन्मोत्सव को लेकर खुशियां मनाई गईं। इस मौके पर चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह भी आए हुए सभी भक्तों का इस भक्तिमय कार्यक्रम में पहुँचने पर धन्यवाद किया।
कथावाचक परम पूज्य संत श्री दिलीप कृष्णा भरद्वाज जी ओबरा वाले महाराज जी ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। कथावाचक ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है।
कथावाचक परम पूज्य संत श्री दिलीप कृष्णा भरद्वाज जी ओबरा वाले महाराज जी ने कहा की श्री राम के जन्म से ठीक 6 दिन बाद भगवान हनुमान के जन्म की घटना को आप भले ही महज संयोग मान सकते हैं. वहीं इसको लेकर तुलसीदास जी हनुमान चालीसा में लिखते हैं कि भीम रूप धरि असुर संहारे. रामचंद्रजी के काज संवारे. इसका मतलब है कि भगवान श्री राम सबके बिगड़े काम बनाते हैं, लेकिन उनके काम हनुमानजी बनाते हैं. यही कारण है कि प्रभु राम की सहायता करने के लिए हनुमान जी का जन्म रुद्र के 11वें अवतार के रूप हुआ. जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।
सात दिवसीय राम कथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। श्री राम कथा का भव्य आयोजन प्रीत नगर समिति,सोसाइटी की और से किया जा रहा है। वहीं विधि- विधान पूर्वक श्री राम जन्मोत्सव सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और जन्मोत्सव की रस्म पूरी हुई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। कथा में मुख्य यजमान उनकी धर्मपत्नी ने व्यासपीठ की आरती उतारी इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मनोज ने किया वहीं भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, भाजपा महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी, बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, संजीव तिवारी, बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, थाना अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजीव तिवारी, नारायण सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, लालजी मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, जयशंकर पांडे, सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, रामपरिखा मिर्ज़ा, अमर शर्मा, अमित सिंह बड़कू, विकास सिंह छोटकू सहित यजमान के रूप में अरविंद सपत्निक मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस मुश्तैद रही।



No comments