Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव को किया गया सम्मानित

  सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव को किया गया सम्मानित जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा सोनभद्र। सरकारी स्कूल डा...

 सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव को किया गया सम्मानित

जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा




सोनभद्र। सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा आयोजित सांस्कृतिक बदलाव एवं विविध कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और बच्चों की सहभागिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव शिक्षक पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा, बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र को सरकारी स्कूल डाटकाम के संस्थापक अभिषेक रंजन एवं कार्यक्रम संयोजक अर्पिता शेखावत द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। 

यह प्रमाण पत्र डॉक्टर बृजेश को विद्यालय के बच्चों के शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं बच्चों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। सरकारी स्कूल डाटकाम के संस्थापक एवं संयोजक द्वारा यह प्रमाण पत्र गर्व के साथ प्रदान किया गया। इसके लिए डॉक्टर बृजेश महादेव को जनपद सोनभद्र के एसआरजी द्वय संजय कुमार मिश्र एवं विनोद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। 

बता दें कि सरकारी स्कूल डाटकाम के कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र से एकमात्र विद्यालय पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा  सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश महादेव के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। सभी को एसआरजी द्वय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रयास के लिए सभी शुभचिंतकों ने बधाइयां दी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles