संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर चारपाई पर मिला शव जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा डाला सोनभद्र चोपन थाना अंतर्गत आने वाले डाला चौकी...
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर चारपाई पर मिला शव
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
डाला सोनभद्र
चोपन थाना अंतर्गत आने वाले डाला चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर चारपाई पर व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना बुधवार की शाम सात बजे के बाद की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार गुप्ता (36) पुत्र राम प्रसाद गुप्ता निवासी डाला चढ़ाई अपने घर के अन्दर चारपाई पर मृत अवस्था मे पड़ा मिला। जिसकी जानकारी तब हुई जब मृतक की मां बाहर से अपने घर के अन्दर पहुंची तो रमेश को चारपाई पर पड़ा देख जोर-जोर से रोने लगी और शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर रमेश के मृत होने की बात सबके सामने आई। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वही सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु स्वभाविक है लेकिन परिजनों के कहने पर शव को संदिग्ध मानकर उसे पीएम के लिए भेजा गया। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

No comments