हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे शहर के चौराहे विभिन्न वार्डों में कई कार्यकलापों का उद्घाटन किया जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा ओबर...
हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे शहर के चौराहे विभिन्न वार्डों में कई कार्यकलापों का उद्घाटन किया
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
ओबरा सोनभद्र/जिले के ओबरा नगर पंचायत प्रशासन ने शहरवासियों को खुश होने का मौका दिया है। लाख की लागत से शहर के मुख्य चौराहों पर दूधिया रोशनी वाली अठारह हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट वह 200 से अधिक ने नए लाइट पोल लगाई जाएगी।
ओबरा नगर पंचायत प्रशासन ने करीब माह पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों को दूधिया रोशनी से जगमग करने की कार्ययोजना बनाई थी। कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर अध्यक्षा ने जल्द से जल्द कार्य करने का लक्ष्य रखा है। लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रशासन ने हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटों को लगवा जाए गा। लाइटों में महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे ऊंचाई पर ली हाईमास्ट की लाइट जलने से चौराहा समेत आसपास का इलाका भी दूधिया रोशनी से नहा जाएगा। नगर पंचायत की चेयरमैन चांदनी देवी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लाख खर्च कर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। ओबरा शहर के चौराहे रोशन करने के लिए सुभाष तिराहा, डिग्री कॉलेज मार्ग, कानवेंट स्कूल,जैन मंदिर, से लेकर दादा तक की सजावट लाइट और पोल नगर के प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए लाइटें विभिन्न वार्डों में नाली इलेक्ट्रिक लाइट सीसी रोड निर्माण कार्य स्थापित की जाएगी। ओबरा नगर पंचायत की चेयरमैन चांदनी देवी ने बताया कि शहर के अन्य पाश इलाकों व कॉलोनियों में भी इसी तर्ज पर लाइट लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। शीघ्र ही कार्ययोजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहर के धार्मिक स्थलों व मार्गों पर प्रकाश और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में व मोहल्लों की गलियों में भी एलईडी लाइटों को लगाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है।


No comments