Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सपा युवजन सभा सोनभद्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित

  सपा युवजन सभा सोनभद्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित  सोनभद्र सत्यनारायण जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा  सोनभद्...

 सपा युवजन सभा सोनभद्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित 

सोनभद्र सत्यनारायण

जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा 




सोनभद्र/समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री विपिन  श्रीवास्तव  ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। देश में 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर है। 90 फीसदी पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। किसान की आय दोगुनी करने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण परेशान युवा आत्महत्या करने पर विवश है। भाजपा की दस साल की सरकार में कर्ज और गरीबी के कारण एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

    समाजवादी पार्टी के जिला  मुख्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा  की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए 

श्री बबलू धांगर जिलाध्यक्ष युवजन सभा ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रही तो बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का बनाया हुआ संविधान खत्म कर देगी। लोगों का हक और सम्मान छीन लिया जाएगा।

   श्री संजय यादव जी इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से इलेक्टोरल बॉण्ड की सूची सामने आ जाएगी। जिससे पता चल जाएगा कि इलेक्टोरल बॉण्ड किसने दिये हैं और किसे दिये हैं। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। उसके बाद उन्हीं उद्योगपतियों को फिर से कर्ज दे दिया लेकिन सरकार ने किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

    श्री लोकपती सिंह ने कहा कि भाजपा पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों का हक छीन रही है। भाजपा केवल वोट लेती है, लेकिन पीडीए को उनका अधिकार नहीं देती है। यूपी में विश्वविद्यालयों में जो चांसलर नियुक्त किए गये है, उसमें से कितने पीडीए हैं। वाइस चांसलरों ने जो भर्तियां की है, उसमें कितने पीडीए है। जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में कितने पीडीए है। भाजपा ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविश्य के साथ खिलवाड़ किया है। दिखावा करने के लिए भर्ती निकाली थी। भाजपा की नीयत युवाओं को नौकरी रोजगार देने की नहीं थी। सरकार ने जान-बूझकर पेपर लीक कराया, जिससे नौकरी न देनी पड़े।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष     श्री रामनिहोर  यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यही नौजवान भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। भाजपा के लोग जिन योजनाओं का उद्घाटन कर रहे है वह सब समाजवादी सरकार के काम है। भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा झूठा है। भाजपा सरकार में न सबका साथ दिखाई दे रहा है और न सबका विकास दिखाई दे रहा है। इससे ज्यादा झूठा कोई नारा नहीं है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा। किसानों, नौजवानों, गरीबों की उम्मीद पूरी करेगा।     इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव अनिल प्रधान अशोक पटेल पं कृष्णा शर्मा जी चन्द्र भूषण यादव अमृत लाल यादव, उमेश चौबे रामभरोसे सिंह राघवेन्द्र त्रिपाठी सुरेश यादव अशोक जायसवाल राजेन्द्र प्रधान लल्लू भारती सुभाष यादव इलियास कविन्द्र गुर्जर उमाशंकर यादव सन्त कुमार कृष्ण कुमार हिरालाल यादव प्रधान लक्ष्मी यादव उमेश यादव संजय यादव राहुल यादव मोती लाल यादव सुरेंद्र यादव अशोक यादव जितेंद्र बियार जिला कोषाध्यक्ष युवजन सभा श्यामनारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles