Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजाराम भारतीय ने जिला न्यायालय परिसर मुरैना में पौधरोपण कर किया कार्यक्रम शुभारंभ

  प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजाराम भारतीय ने जिला न्यायालय परिसर मुरैना में पौधरोपण कर किया कार्यक्रम शुभारंभ मुरैना /“वृक्षारोपण कार्यक्र...

 प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजाराम भारतीय ने जिला न्यायालय परिसर मुरैना में पौधरोपण कर किया कार्यक्रम शुभारंभ


मुरैना /“वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन” मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  राजाराम भारतीय के कुशल मार्गदर्शन में “पंच-ज“ अभियान के अन्तर्गत 05 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें संपूर्ण जिले में 10000 वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   

05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  राजाराम भारतीय ने जिला न्यायालय परिसर मुरैना में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ अवसर पर जिला मुख्यालय मुरैना के विशेष न्यायाधीश श्री अविनाश चन्द्र तिवारी, अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं डिफेन्स काउंसिल सम्मिलित रहे।  साथ ही सभी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने बताया कि ’’पंच ज’’ अभियान के अन्तर्गत जन, जंगल, जमीन, जानवर के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। पौधे पर्यावरण की प्रदूषित वायु के ग्रहणकर शुद्ध वायु हमें प्रदान करते हैं, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे अपने जीवन में पौधरोपण करने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के प्रबंध करने हेतु संकल्पित रहे तथा आम जन को भी प्रेरित करें। वर्तमान में पर्यावरण के असंतुलन से आम जनजीवन प्रदूषित हो रहा है। जिससे कि भौगौलिक एवं पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है। वर्तमान में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की मार को झेल रहा है। ऐसा परिदृश्य वर्तमान में वृक्षारोपण की महत्वता को दर्शाता है। इसलिए पारिस्थितक तंत्र की सुरक्षा हेतु प्रत्येक परिवार को कम से कम पाँच वृक्ष रोपित करने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे मानव जीवन को समुचित प्राण वायु मिल सके और गर्मी से राहत मिले, जिससे अत्यधिक वर्षा हो, जीवन हरा भरा खुशहाल रहे। आज हम शपथ ले “आओ चले हम सब पेड़ लगाए देश की हरियाली बचाए, ऐसे अथक प्रयासों से हमारा देश हरा-भरा रहे। साथ ही पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा सुदूर ग्रामीण अंचलों में जन समुदाय को अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस प्रकार से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना न्याय प्रदान किए जाने की सहयोगी की भूमिका के साथ ही मानव जीवन के उत्थान के लिये समर्पित है। 


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles