Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

3 वर्ष में विकास की 60% राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई नहीं तो मैं अपनी गर्दन कटवा लूंगा : राम जी व्यास

  3 वर्ष में विकास की 60% राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई नहीं तो मैं अपनी गर्दन कटवा लूंगा : राम जी व्यास                       शिवपुरी / प...

 3 वर्ष में विकास की 60% राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई नहीं तो मैं अपनी गर्दन कटवा लूंगा : राम जी व्यास     


                 शिवपुरी / पूर्व सांसद प्रतिनिधि और नगर पालिका उपाध्यक्ष पति राम जी व्यास ने नगर पालिका के भीतर पार्षदों और मीडिया के सामने कहा कि नगर पालिका को तीन वर्ष हो गए हैं विकास के लिए प्रथम वर्ष में 185 करोड़ का बजट  था द्वितीय वर्ष में शहर के विकास के लिए नगर पालिका में 205 करोड़ का बजट  था और तृतीय की वर्ष में शहर विकास के लिए 262 करोड़ का

बजट है इसके बाद भी शहर के 39 वार्डों में शहर विकास का कार्य नहीं हो पा रहा है जनता मूलभूत सुविधा के लिए परेशान है  बिजली सड़क वार्ड के भीतर साफ सफाई इत्यादि समस्याओं से जनता जूझ रही है उन्होंने कहा कि शहर में 39 वार्ड है और प्रत्येक वार्ड को करीब एक करोड़ का बजट विकास कार्य के लिए नपा अध्यक्ष को देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा हो रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि नगर पालिका में करीब 60 से 70%

राशि भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है अगर ऐसा ना हुआ हो तो मैं अपनी गर्दन कटवा लूंगा कुल मिलाकर नगर पालिका में भ्रष्टाचार जमकर फैला हुआ है जिसके चलते पार्षद बहुत अधिक आहत बने हुए हैं नगर पालिका का यह घटनाक्रम  गुरुवार का है गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पी आई सी की बैठक बुला रही थी उससे पहले यह घटनाक्रम घटा था इसके अलावा आज शुक्रवार को नगर पालिका के अधिकांश पार्षद भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ कलेक्टर के साथ में बैठक करने के लिए गए थे जिसमें वार्ड 19 के राम सिंह यादव वार्ड 3 के भानु दुबे वार्ड 37 गौरव सिंघल वार्ड 26 से रामजी व्यास सहित नगर पालिका के अधिकांश पार्षद उपस्थित थे इस बैठक में कांग्रेसी पार्षद नहीं थे और कांग्रेसी पार्षद भी कलेक्टर से मिलने के लिए अलग से गए हुए थे अब आगे देखना होगा कि नगर पालिका में और क्या कुछ घटित होता है

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles