Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहुमुखी विकास को राजधानी भोपाल से दिल्ली तक लगा काला धब्बा...?

  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहुमुखी विकास को राजधानी भोपाल से दिल्ली तक लगा काला धब्बा...? विनोद विकट / मोबाइल नंबर /96303403...

 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहुमुखी विकास को राजधानी भोपाल से दिल्ली तक लगा काला धब्बा...?



विनोद विकट / मोबाइल नंबर /9630340304 शिवपुरी / केंद्रीय मंत्री एवं गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहुमुखी विकास को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली तक काला धब्बा लग गया है...? इसके पीछे कारण है यह है कि शिवपुरी में अंतिम संस्कार के समय में मुक्तिधाम पर शव का अंतिम दहन करने के लिए व्यवस्थाएं सही नहीं है ऐसे में सवाल उठना लाजमी है...? बीते शनिवार को पिछोर विधानसभा के खनियाधाना की जनपद के पहाड़ खुर्द गांव में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों ने तिरपाल का सहारा लिया और कई घंटे तक इस अव्यवस्था से ग्रामीण जन परेशान होते रहे थे और इस स्थिति में ग्रामीण जनता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आपको देख रही थी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल होता है इसके बाद भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछोर के विधायक प्रीतम सिंह लोधी, जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिले मे वैठे सांसद प्रतिनिधि, सिंधिया कार्यालय प्रमुख, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पिछोर विधानसभा के किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के हित में कोई जवाब नहीं आया...? इधर मध्य प्रदेश के कई न्यूज़ चैनलों ने इस खबर को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चहुमुखी विकास पर एवं उनके करोड़ों रुपए की सौगातो पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आपकी विकास रूपी छवि पर एक काला दाग लग गया है आखिर में इस समाचार के माध्यम से मेरा आपसे आग्रह है कि आप जल्द से जल्द इस पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेंगे और तत्काल ही मुक्तिधाम में शव के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम का विकास कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाएंगे...? आपके जन प्रतिनिधियों से भी मेरा विनम्र   आशय है कि इस तरह के मामलों को वह तत्काल ही आप तक पहुंचाएं आखिर मे इस समाचार के साथ छोटा वीडियो भी है आप देख ले           शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के खनियाधाना जनपद मे पहाड़ा खुर्द गांव से लाचारी की तस्वीरें सामने आई हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts