Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जीतू पटवारी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा: शिवपुरी में विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

  जीतू पटवारी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा: शिवपुरी में विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला शिवपुरी/ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मह...

 जीतू पटवारी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा: शिवपुरी में विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला




शिवपुरी/ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में, शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटवारी का पुतला दहन किया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

यह था जीतू पटवारी का बयान

यह विरोध प्रदर्शन जीतू पटवारी के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाएं अगर कहीं शराब पीती हैं, तो वह मध्य प्रदेश में पीती हैं"। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शराब की कुल खपत भी सबसे अधिक है।

 महिलाओं का अपमान : सीमा शिवहरे

महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने पटवारी के इस बयान को भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने इस शर्मनाक और निंदनीय बयान से प्रदेश की आधी आबादी का अपमान किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि जीतू पटवारी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

  "कांग्रेस को न संस्कृति का ज्ञान, न सभ्यता का" : जसमंत जाटव

भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने उन पर और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। जाटव ने कहा है कि कांग्रेस को न तो देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान है और न ही वे देश के मान-सम्मान की परवाह करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से पहले सोचना चाहिए। यह बयान कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जाटव ने कहा कि कांग्रेस को लाडली बहनों के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles