Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के उपरांत करेरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत "

" जिला अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी का, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के उपरांत करेरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत " शिवपुरी / द...



" जिला अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी का, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के उपरांत करेरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत "

शिवपुरी / दिनांक 01 सितम्बर 2025













जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य द्वारा आप सभी को सूचित किया जाता है कि , 

आज दिन्नांक 01 सितंबर 2025 को मोहित अग्रवाल जी के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत उनका  करेरा विधानसभा में  आगमन हुआ | करैरा विधानसभा के निम्नलिखित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा निम्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया  |

 1.   दोपहर  01:30 बजे शिवपुरी से करेरा के लिए प्रस्थान |

2 . दोपहर 02:00 सिरसोद में जिलाध्यक्ष जी का ' श्री राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत पांडे जी के वेयरहाउस पर भव्य स्वागत हुआ |

3. दोपहर 02:20 बजे करेरा आगमन  

 करेरा में सर्व  प्रथम किसान कांग्रेस के जिला  अध्यक्ष श्री मानसिंह फौजी के निवास पर स्वागत हुआ |  

4. दोपहर 02:30 बजे श्री सतीश खटीक जी के निवास जिला अध्यक्ष जी का स्वागत |

5. दोपहर 02:40 बजे मुट्टे खान के निवास पर स्वागत |

6. दोपहर 02:50 करेरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेंद्र भार्गव जी के निवास पर जिला अध्यक्ष जी का स्वागत |

7. दोपहर 03:10 श्री अमित वर्मा जी के निवास पर स्वागत |

8. दोपहर 03: 20 श्री डी.पी . श्रीवास्तव जी के दयाल मैरिज गार्डन पर आगमन |

दयाल गार्डन मे करैरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष जी का स्वागत किया |

तदुपरांत करेरा के ब्लॉक अध्यक्षों पूर्व विधायक जी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित रूपरेखा अनुसार करैरा विधानसभा के समस्त प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष जी की मीटिंग हुई  जिसमें  करेरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नवीन जिला अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी लोग उनके  साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और जिला कांग्रेस शिवपुरी को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे | करैरा विधानसभा के वक्ताओं द्वारा करेरा की क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया  |

मीटिंग उपरांत संध्या का भोजन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का दयाल गार्डन में हुआ |

संध्या काल 05 :00 बजे से करेरा के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारी के निवास पर क्रमशः जिला अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी का अनवरत मेल मुलाकात चालू है |

पूर्व विधायक करेरा प्रागी लाल जाटव जी लाली वेदोरिया श्री नारायणन गेंडा जी, श्री धर्मचंद जैन जी श्रीमती दमयंती मिश्रा जी श्री मुरारी लाल भेन्या जी शहर काजी जी एडवोकेट श्री बृजेश शर्मा जी श्री नवाब सिंह बैसली जी श्री नीरज नगरिया जी श्री पप्पू बुंदेला जी श्री राजीव श्रीवास्तव जी श्री सी. पी. श्रीवास्तव जी श्री राजेंद्र व्याध जी श्री वीर सिंह गुर्जर जी श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी श्री पंकज दुबे जी के निवास पर जाकर भेंट की |

जिला अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी के साथ उनके दौरे में जिला कार्यकारिणी के निम्नलिखित सदस्य उनके साथ उपस्थित रहे |

जिला उपाध्यक्ष श्री साहब सिंह कुशवाह राजेंद्र सिंह राजू गुर्जर संगठन मंत्री राजकुमार बंसल जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य सेवादल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक योगेश करारे नलिन पंडित पार्षद संजय गुप्ता पप्पू कमल किशन शाक्य विनोद विकट पंकज आहुजा आकाश जैन अरुण चौहान राजीव पांडे आदि |

  

आपका साथी

एडवोकेट राजकुमार शाक्य

प्रवक्ता

जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी

 मध्य प्रदेश

 मोबाइल नंबर 98933 96034

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles