12 अक्टूबर को शिवपुरी आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शिवपुरी/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिला का...
12 अक्टूबर को शिवपुरी आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
शिवपुरी/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे जिला शिवपुरी मुख्यालय पर एक विशाल किसान न्याय यात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन को लेकर विशाल रैली एवं आम सभा का आयोजन रखा गया है |
रैली का नेतृत्व एवं गांधी पार्क में विशाल आम सभा रखी गई है जिसे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे |
जिला शिवपुरी कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील की है कि रैली एवं आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में किसानों महिलाओं युवाओं बेरोजगार साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किसानों को न्याय दिलाने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस किसान न्याय यात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के भागीदार बने |
*विशेष सूचना* :-
दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा |
अतः समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित रहे |

No comments