Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

प्रहलाद भारती ने किया दुल्हारा में "शिव मेले" का किया शुभारंभ

  प्रहलाद भारती ने किया  दुल्हारा में "शिव मेले" का किया शुभारंभ शिवपुरी / पोहरी विधानसभा के ग्राम दुल्हारा में महाशिवरात्रि के पा...

 प्रहलाद भारती ने किया  दुल्हारा में "शिव मेले" का किया शुभारंभ






शिवपुरी / पोहरी विधानसभा के ग्राम दुल्हारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मेले का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने पूजा अर्चना कर और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भारती ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का महापर्व है और इस मेले के आयोजन से क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आएगी। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और क्षेत्रवासियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस मौके पर श्री श्री 1008 बालकदास जी महाराज, समस्त मंडल समिति, श्री रामजीलाल पूर्व सरपंच, श्री सरवन लाल जी, श्री प्रह्लाद जी, श्री दिनेश धाकड़ सरपंच, श्री चंपालाल जी, श्री उत्तम धाकड़, श्री केदार लाल धाकड़ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles