Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

एक बार फिर राजकुमार गुप्ता बने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष

  एक बार फिर राजकुमार गुप्ता बने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष  शिवपुरी/ मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजकुमार गुप्ता...

 एक बार फिर राजकुमार गुप्ता बने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष 


शिवपुरी/ मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राजकुमार गुप्ता को पुनः शिवपुरी जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता ने मध्य प्रदेश प्रभारी Jitendra Singh Ji Tomar, प्रदेश उपाध्यक्ष Maniksha Singh Ji सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताया जाना उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पहले से अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ शिवपुरी जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में जिले में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

श्री गुप्ता ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता की आवाज बनने के लिए मिलकर कार्य करें।

    राजकुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनने पर योगेश शर्मा, नीतू परिहार, मनीष बंसल, वीरेंद्र रावत, सचिन विश्वकर्मा, रौनक राठौर, भावना सेन, राखी सोनी, कालूराम कुशवाह, सनित गुप्ता, 

टेक सिंह रावत, लोकेंद्र राबत,  हनुमंत कंसाना, मोनू रजक, अखय यादव, विनोद यादव उम्मेद सिंह झा, राजेश झा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने बधाई दी

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles

Popular Posts