Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विधायक के दामाद व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर महिला ने लगाया पति को शराब पिला कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप

  विधायक के दामाद व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर महिला ने लगाया पति को शराब पिला कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप दौरे पर आए सिंधिया को दी लि...

 विधायक के दामाद व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर महिला ने लगाया पति को शराब पिला कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप

दौरे पर आए सिंधिया को दी लिखित शिकायत, अमित बोले: मैने तो उसके पति से आधा बीघा जमीन खरीदी 



शिवपुरी। जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बदरवास के एक महिला ने शिकायती आवेदन दिया। जिसमें उसने कोलारस विधायक के दामाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव पर अपने पति को शराब पिलाकर उनकी जमीन अपने नाम करवा ली। महिला ने सांसद से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अमित का कहना है कि मैने तो आधा बीघा जमीन खरीदी है। 

जिले की बदरवास तहसील के ग्राम देवरी में रहने वाली कृष्णा पत्नी दिनेश यादव, ने आज सांसद सिंधिया को एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि मेरे पति को शराब पिलाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अमित यादव ने करोड़ों की जमीन अपने नाम करवा ली। 

उधर जब इस संबंध में अमित यादव से बात की, तो उनका कहना है कि दिनेश यादव की जमीन देवरी गांव में हमारी जमीन के पास ही मौजूद है। दिनेश व उसकी पत्नी के बीच बनती नहीं है, तथा जब दिनेश को पैसों की जरूरत थी, तो उसने अपनी आधा बीघा जमीन मुझे 3 लाख रुपए में बेची है। अमित ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles