Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन; मछावली रोड पर गोदाम सील, व्यापारियों में मचा हड़कंप

  कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन; मछावली रोड पर गोदाम सील, व्यापारियों में मचा हड़कंप करैरा/शिवपुरी | जिले में अवैध रू...

 कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन; मछावली रोड पर गोदाम सील, व्यापारियों में मचा हड़कंप


करैरा/शिवपुरी | जिले में अवैध रूप से समर्थन मूल्य को प्रभावित करने वाले और बिना लाइसेंस के अनाज की खरीद-फरोख्त करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार को करैरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन की इस संयुक्त टीम ने मछावली रोड पर दबिश देकर करीब 500 क्विंटल अवैध गेहूं जब्त किया है।

गोदाम पर छापा, नहीं मिले वैध दस्तावेज

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को पिछले काफी समय से मछावली रोड स्थित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से गेहूं की खरीदी और संग्रहण की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में तहसीलदार ललित शर्मा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे।जब टीम ने चिह्नित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, तो वहां बड़े पैमाने पर गेहूं की तुलाई और लोडिंग का काम चल रहा था। टीम ने जब व्यापारियों से मंडी लाइसेंस और खरीदी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो व्यापारी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत कर पाए।


जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई

प्रशासनिक टीम ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की मौके से लगभग 400 से 500 क्विंटल गेहूं जब्त किया गया। जिस गोदाम में यह अवैध अनाज संग्रहित किया गया था, उसे पंचनामा बनाकर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। नियमों के उल्लंघन और बिना लाइसेंस व्यापार करने पर संबंधित व्यापारियों पर भारी जुर्माने की कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है।

बिना लाइसेंस खरीदी पर रहेगा प्रतिबंध: एसडीएम

कार्यवाही के दौरान एसडीएम अनुराग निंगवाल ने स्पष्ट लहजे में कहा कि क्षेत्र में बिना मंडी लाइसेंस के अनाज की खरीदी पूरी तरह गैरकानूनी है। शासन की मंशा है कि किसानों को उनके अनाज का सही दाम मिले और कोई भी बिचौलिया अवैध रूप से भंडारण न कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी कहीं ऐसी अवैध गतिविधियां पाई गईं, तो उन व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles