सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के उदय को गंभीर नहीं मानते सिंधिया -कहा यह विषय एक टिप्पणी से उपजा हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा और मोदी ...
सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के उदय को गंभीर नहीं मानते सिंधिया
-कहा यह विषय एक टिप्पणी से उपजा हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा और मोदी जी के साथ हैं
शिवपुरी । भाजपा प्रशिक्षण वर्र्ग में शिवपुरी आए स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के उदय पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया और कहा कि यह सारा विषय एक टिप्पणी करने से उत्पन्न हुआ हैं, लेकिन जहां तक देश की जनता का सवाल है जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकसित भारत 2047 के मिशन को पूर्ण करने के लिए संकल्पित हैं। एक सवाल के जवाब में श्री सिंधिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालना ही एक मात्र विकल्प हैं और हरदेश वासी यही चाहता है कि घुसपैठियों के लिए देश में कोर्ई जगह नहीं होना चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि वह शिवपुरी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्र्ग में भाग लेने के लिए आए हैं। प्रशिक्षण वर्र्ग से पार्र्टी के कार्र्यकर्र्ता को भाजपा की सोच और विचारधारा के बारे में जानकारी मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आज पहले सत्र की शुरूआत मैने की हैं और यह प्रशिक्षण वर्र्ग हम सभी के लिए बहुत आवश्यक हैं इससे ही पार्र्टी की सोच और विचारधारा के आधार पर देश के विकास और प्रगति में कैसे हमें अपना योगदान देना हैं इसकी जानकारी भी दी और यह भावना एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे ले जाने का एक माध्यम हैं। ऐसे वर्गों से हम सभी को सीखने को मिलता हैं। उन्होंने कहा कि मैैं बहुत सारे वर्र्गों में बैठा हूं औैर इसी के आधार पर आगे की कार्र्यप्रणाली भी हम तय करते हैं। श्री सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमारे साथ 5:30 घंटे का सत्र लिया हैं और बताया है कि कैैसे जनता के बीच में रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करना हैं,जनता की सेवा करना हैं तथा अपने-अपने मंत्रालय में काम कर प्रगति लाना ताकि 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सके।

No comments