Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

टैंकर वाली राजनीति की फिर वापसी, अब मैदान में विभा रघुवंशी

  टैंकर वाली राजनीति की फिर वापसी, अब मैदान में विभा रघुवंशी राजरंग/बेचैन 👁️नजर शिवपुरी की सियासत में पानी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बनता दिख ...

 टैंकर वाली राजनीति की फिर वापसी, अब मैदान में विभा रघुवंशी

राजरंग/बेचैन 👁️नजर


शिवपुरी की सियासत में पानी एक बार फिर बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। कभी पानी के टैंकरों के सहारे जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का पुराना अंदाज अब नए रूप में लौट आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार मोर्चा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विभा रघुवंशी ने संभाला है।

शहर में गहराते जल संकट और सूखते नलों के बीच विभा रघुवंशी ने शाम 7.30 बजे से निशुल्क टैंकर सेवा शुरू करने का ऐलान कर नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने साफ कहा है कि जहां पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होगी, वहां बिना किसी शुल्क के टैंकर पहुंचाए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही शहर की राजनीति में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

दरअसल, शिवपुरी की जनता आज भी उस दौर को याद करती है जब वीरेंद्र रघुवंशी ने पानी के टैंकरों के जरिए लोगों के बीच सीधा संपर्क बनाया था और उसी जनसेवा की राजनीति ने उन्हें विधायक की कुर्सी तक पहुंचाया था। अब उनकी पत्नी द्वारा उसी मॉडल को दोबारा शुरू करना राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाल रहा है।

शहर में पानी की समस्या लंबे समय से लोगों की नाराजगी का कारण बनी हुई है। ऐसे समय में रघुवंशी परिवार की यह पहल सिर्फ सामाजिक सेवा है या आने वाले राजनीतिक समीकरणों की तैयारी, इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल इतना तय है कि पानी के बहाने शिवपुरी की राजनीति में एक बार फिर टैंकर की एंट्री हो चुकी है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles