Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

माता-पिता की स्मृति में मंदिर को भेंट किया वाटर कूलर, सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए जीतू रघुवंशी

  माता-पिता की स्मृति में मंदिर को भेंट किया वाटर कूलर, सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए जीतू रघुवंशी शिवपुरी, 1 जून 2026। सामाजिक एवं धार्म...

 माता-पिता की स्मृति में मंदिर को भेंट किया वाटर कूलर, सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुए जीतू रघुवंशी



शिवपुरी, 1 जून 2026। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद की श्री हनुमंत सेना के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र रघुवंशी (जीतू) ने अपने दिवंगत माता-पिता की पुण्य स्मृति में बाबू क्वार्टर रोड स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक वाटर कूलर भेंट किया। गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य की समाजजनों ने सराहना की।

इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य पं. कमलेश दीक्षित एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में जीतू रघुवंशी का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज और धर्म के क्षेत्र में उनकी सेवाएं अनुकरणीय हैं तथा ऐसे कार्यों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में मोहन लाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, ईश्वर लाल प्रजापति, मुरारी लाल महाराज, विजय भगत, राजू प्रजापति, किशन प्रजापति, पवन प्रजापति, रवि प्रजापति, टिंकल झा, कपिल शर्मा (मेहरे आर्ट्स) एवं ऋषि सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि जीतू रघुवंशी लंबे समय से विभिन्न जनसेवा एवं धर्मार्थ गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी एवं लेखन सामग्री वितरित करने, नवग्रह मंदिर में वाटर कूलर स्थापना, बाणगंगा मंदिर में टीनशेड निर्माण एवं कक्ष जीर्णोद्धार, बाबा गोरखनाथ मंदिर में रेलिंग निर्माण, सिद्ध बाबा मंदिर (बलखंडी) में सहयोग तथा ओझा समाज के विवाह सम्मेलन में वधु पक्ष को 14 सिलाई मशीनें भेंट करने जैसे अनेक सेवा कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन एवं लंगर वितरण में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob. : 09977708976

Date : 01/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles