Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शिवपुरी में आम आदमी पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकली विशाल पदयात्रा

  शिवपुरी में आम आदमी पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकली विशाल पदयात्रा विनोद विकट, शिवपुरी। शिवपुरी की राजनीति ...

 शिवपुरी में आम आदमी पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकली विशाल पदयात्रा

विनोद विकट, शिवपुरी।



शिवपुरी की राजनीति में रविवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी ने शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विशाल पदयात्रा निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। प्राइवेट बस स्टैंड से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

पदयात्रा में मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सह-प्रभारी सुरजीत सिंह पवार, पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। जगह-जगह आम नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत किया और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

पदयात्रा के दौरान नेताओं ने शिवपुरी के गंभीर जल संकट, टूटी सड़कों, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाए। नेताओं का कहना था कि वर्षों से जनता केवल आश्वासन सुन रही है, जबकि समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि शिवपुरी सहित पूरे मध्यप्रदेश में बदलाव की नई राजनीतिक धारा तैयार हो रही है और जनता अब पारंपरिक राजनीति के बजाय जवाबदेही और विकास की राजनीति चाहती है। पदयात्रा में ग्वालियर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को तेजी से मजबूत करने में जुटी हुई है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यह केवल एक पदयात्रा नहीं बल्कि जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए आम आदमी पार्टी लगातार संघर्ष करेगी और जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि शिवपुरी जैसे जिलों में जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष लगातार सक्रिय रहा तो आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इस पदयात्रा ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि शिवपुरी में जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच बेचैनी है और राजनीतिक दल अब उसे अपने पक्ष में बदलने की कोशिशों में जुट गए हैं।

सवाल यह है कि जब जनता पानी, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, तब वर्षों से सत्ता में बैठे जिम्मेदार लोग जवाबदेही से कब तक बच पाएंगे?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles