Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

खोड़ चौकी पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, हत्या के प्रयास के चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

खोड़ चौकी पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, हत्या के प्रयास के चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार अतुल जैन भौंती/शिवपुरी, 6 जून 2026। खोड़ चौकी पुलि...


खोड़ चौकी पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, हत्या के प्रयास के चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

अतुल जैन

भौंती/शिवपुरी, 6 जून 2026।


खोड़ चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फुर्तीली कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडे भी बरामद कर जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खोड़ चौकी पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को फरियादी गोपाल पुत्र गंभीरा कोली, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चंदावनी ने थाना भौंती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 180/26 के तहत हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने सूचना संकलन और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कुछ ही घंटों में धर्मेन्द्र पुत्र रजत सिंह परिहार (24 वर्ष), अजब सिंह परिहार पुत्र मूंगा परिहार (60 वर्ष), फूला बाई पत्नी अजब सिंह परिहार (60 वर्ष) एवं रीनू पुत्री अजब सिंह परिहार (23 वर्ष), सभी निवासी ग्राम चंदावनी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ कुसुम गोयल, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय भगत, प्रदीप गुर्जर, रविकांत शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेन्द्र बाथम, ब्रजेश राणा, दुर्गाविजय रावत, मलखान गुर्जर, अनीता शर्मा, अमित यादव एवं रोहित उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob. : 09977708976

दिनांक : 06 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles