Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कुएं में नहाने उतरा युवक गहरे पानी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

कुएं में नहाने उतरा युवक गहरे पानी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव अतुल जैन खनियाधाना/शिवपुरी, 6 जून 2026। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नया...


कुएं में नहाने उतरा युवक गहरे पानी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

अतुल जैन


खनियाधाना/शिवपुरी, 6 जून 2026।

खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव गोलाकोट में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। युवक शुक्रवार दोपहर नहाने के लिए कुएं में उतरा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीईआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार अमित जाटव पुत्र गुलाब जाटव (19 वर्ष) निवासी नयागांव गोलाकोट शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे झूतरी पुलिया के पास स्थित एक खेत के कुएं में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर खनियाधाना थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। शुक्रवार शाम तक चले सर्च अभियान में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

अंधेरा होने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। शनिवार सुबह एसडीईआरएफ शिवपुरी की टीम एवं स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस, एसडीईआरएफ और गोताखोरों ने संयुक्त रूप से कुएं में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अमित जाटव का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob. : 09977708976

दिनांक : 06 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles